अक्सर हम अपनी लाइफ में बहुत सारी प्लैनिंग अपने लिए करते है कि अगले तीन महीने में मैं ये अचीव कर लूंगा, अगले 6 महीने में मुझे यहां पाउचना होगा, अगले साल भर में मुझे इस कमको कर लेना है। लेकिन जब हम देखते है टाइम निकलता रहता है धीरे धीरे और हम उन चीजों पे फैल होते चले जाते है। हम उन चीजों को achieve नहीं कर पाते है। तोह ऐसे कौनसे कारण है दोस्तों जिनकी वजह से हम अक्सर फैल हो जाते है। तो आज के इस आर्टिकल में हम इन ही कुछ पॉइंट्स के ऊपर आपके साथ में discuss करेंगे।
आज के आर्टिकल में मै आपके लिए 5 ऐसे करण लेके आया हूं जो हमे अक्सर किसी भी कम में फेल करा देती है। तोह चलिए दोस्तो जन लेते है उस कारणों को।
नॉलेज की कमी: दोस्तों अक्सर देखा गया है बहुत सारे लोग एक दूसरे की कॉपी करते हैं। किसी फील्ड में आपके आसपास कोई अच्छा काम कर रहा हैं आप उसी की कॉपी करके उसी काम को करने की कोशिश करते हो। यह बहुत गलत है, आप ऐसा ना करें। हमारा किसी भी काम में फेल होने का सबसे पहला करण यही बनता है नॉलेज की कमी। अक्सर हमें उस काम की नॉलेज नहीं होती हैं, और दूसरों को देखा देखी हम उस काम को करने को जाते हैं। और फेल हो जाते हैं। अपना पैसा भी बर्बाद होते हैं, अपना वक्त भी उसमें खराब करते हैं। और साल भर 6 महीने के बाद हम देखते हैं कि हम उस काम में पूरी तरह से फेल हो चुकेे हैं। तो इसका सबसे मेन पॉइंट फेल होनेे का यही कारण होता है। बिना किसी प्लानिंग बिना किसी नॉलेज के आप उस काम को करने के लिए गए और उसमें फेल हो गए।
तो कभी भी ऐसा ना करें, आप उसी काम को करें जींस काम में आप बहुत एक्सपर्ट हो। जिस काम में आपको काफी नॉलेज है, और आपको लगता है कि वह काम आपके लिए है, और आप उसमें सफल होएंगे।
दूसरोंं की नकल ना करें। दूसरों की कॉपी करके उस तरह के की काम करने की कोशिश ना करे। अगर आप ऐसा करते हैं तो definitely 100% chances है के आप उस काम में फेल होंगे।
Skills की कमी: skills यानी training. दोस्तों कुछ हमारे पास natural talent होते हैं जो हमारे लिए ही बना होता है। और जो हमारे लिए एक तरीके से ऊपर वाले की तरफ से एक god gift होती है की हम किसी काम में बहुत पर्फेक्ट होते हैं। लेकिन अगर हम उस काम को अपना प्रोफेशन और अपना करियर बनाना चाहते हैं तो हमें उस फील्ड में skills की ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी है। जैसे कि अगर आपको डांस करना बहुत पसंद है तो आपको डांस की ट्रेनिंग लेनी होगी, आपको डांस क्लास में ज्वाइन करनी होगी, आपको किसी डांस ट्रैनर को ढूंढना होगा, आपको उसके साथ में जाकर ट्रेनिंग लेनी होगी। जिसकी वजह से आप उस पार्टीकूलर फील्ड की पूरी ट्रेनिंग लेने के बाद आप उसमें success हो पाएंगे। तो यह होती है हमारी skills की ट्रेनिंग। आप जिस किसी भी फील्ड में जो भी आप काम को चुनते हैं, अपने लिए जो भी काम आप सिलेक्ट करते हैं आप उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा ट्रेनिंग लीजिए, आप ज्यादा से ज्यादा information कलेक्ट कीजिए, आप उन काम से related कितने ही रिसर्च आप उसमें कीजिए तोह definitely आप उस काम में success होंगे।
Time management की कमी: हमें किसी भी काम में success होना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है हम आपने टाइम मैनेजमेंट को सेट करें। उस काम से संबंधित अपने टाइमिंग को सेट करें कि हमने कितने टाइमिंग में वह काम करना है, क्या टाइम फ्रेम है, रोज हमने उसको कितना टाइम देना है, और कितने टाइम में हमने उस से related task को कंप्लीट करना है। किसी भी काम में success होने के लिए टाइम मैनेजमेंट का होना बहुत जरूरी है। अगर हम मिस टाइम मैनेजमेंट किसी भी काम में करते हैं तो फिर हमारे उसमें success के chances बहुत कम हो जाते हैं। तो जरूरी है के आप अपने goals के ध्यान में रखते हुए, आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उस काम से संबंधित अपने टाइम मैनेजमेंट को बनाइए। आप छोटे-छोटे टारगेट को सेट कीजिए फिर उससे संबंधित बड़ा टास्क अपने लिए रखिए और फिर उसके according अगर आप अपना टाइम मैनेजमेंट करते हैं तो definitely आपको उस काम में success मिलेगी। लेकिन अक्सर देखा गया है कि जो लोग फेल होते हैं, जो लोग unsuccessful होते हैं, उनके unsuccessful होने का या फेल होने के कारणों मैं एक मिस टाइम मैनेजमेंट भी बहुत बढ़ा reason होता है।
तो इसीलिए यह प्वाइंट मैंने इसमें चुना है । अगर आप अपने किसी भी बिजनेस में, या किसी भी जॉब में, किसी भी काम में success होना चाहते हैं तो उससे related टाइम मैनेजमेंट सेट करना बहुत जरूरी है।
खुद की demotivation: अक्सर किसी भी काम को अगर हम सिलेक्ट करते हैं या उसको हम अपना गोल बनाते हैं या उसको हम अपने लिए सिलेक्ट करते हैं। जैसे-जैसे टाइम बीनता जाता है उस काम से रिलेटेड हमारी motivation धीरे धीरे काम होती चली जाती है। लेकिन अगर अपने उसमें success होना है तो आपको हर टाइम में , हर कुछ टाइम के बाद अपने आपको motivate करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे आपकी demotivation active होती चली जाती है। और आपका अपने गोल से ध्यान हटता चला जाता है।
तो आप ऐसा मत कीजिए अपने आपको टाइम टू टाइम motivate जरूर कीजिए। आप अपने गोल को अपने माइंड में रखिए और आप उसके बारे में सोचिए कि आप ने इसमें success होना है , और उसको success करने के लिए अपने आप को कितना पॉजिटिव और कितना motivate रखना है यह आपको करना जरूरी है। तो अपने आप को पॉजिटिव रखिए अपने आपको task से अपने goal से related motivate करते रहिए। अगर आप हर regular interval में ऐसा करते रहेंगे तो आप एक नयी positivity के साथ अपने goals की तरफ आगे बढ़ेंगे। और आपके success होने के chances बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। तो यह भी एक कारण होता है हमारी किसी भी काम में फेल होने का, की हम अपने आप demotivate हो जाते हैं और धीरे-धीरे आपने गोल से दूर होते चले जाते हैं।
हमारी health: अक्सर हम अपने लिए जो गोल सेट करते हैं वहां पे कहीं बार कितनी ही बार हमारी हेल्थ हमें धोखा दे देती हैं। और हमारी हेल्थ ठीक ना होने की वजह से हम अपने गोल्स या अपने टारगेट से दूर होते चले जाते हैं।
हमारी टाइम मैनेजमेंट और हमारी schedule के ऊपर हम अपनी हेल्थ को ठीक रख सकते हैं। हम कैसे खाना खाते हैं, हमारे working schedule कैसी है, हमारी daily routine क्या है, आप daily exercise कर रहे हो या कि नहीं कर रहे हो, आपका खाने का तरीका ठीक है या नहीं है, आपका ब्रेकफास्ट टाइमिंग क्या है, लांच टाइमिंग क्या है, dinner टाइमिंग क्या है, इन सब चीजों को अगर हम schedule करें और इन सब चीजों पे अगर हम ध्यान रखें तोह हम अपनी हेल्थ को 80% तक ठीक रख सकते हैं। और अगर हमारी हेल्प ठीक होगी हम किसी भी काम को बड़े पॉजिटिव मूड में और पूरे जोश के साथ में कर सकते हैं।
मेरा मानना यह है दोस्तों अगर हमें किसी भी काम में मन लगता है तो उसमें सबसे ज्यादा इंपैक्ट हमारी हेल्थ का होता है। अगर आपकी हैल्थ ठीक है तो आप सबका ध्यान रख सकते हो, अगर आपके शरीर ठीक नहीं है तोह फिर आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता है।
तो यह एक बहुत बड़ा कारण है हमारी unsuccessful का । चलिए दोस्तों यह थे पांच ऐसे कारण जो हमें किसी भी काम में सफल नहीं होने देते हैं। अपने experience के आधार पर मैंने ये पॉइंट्स को निकाला है और मेरा मानना है कि यह बड़े powerful reason है जिसकी वजह से हम किसी भी काम में फेल होते हैं।
